53

النجم

An-Najm

The Star

بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ अत्यंत कृपाशील, परम दयालु अल्लाह के नाम से
आयतें 62
पारा 27
पृष्ठ 526-528
प्रकार मक्की
अवतरण क्रम 23
0:00 / 0:00
आयत: 1 / 62
1

وَٱلنَّجْمِ إِذَا هَوَىٰ

wal-najmi idhā hawā

क़सम है तारे की जब वह गिरे!

2

مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمْ وَمَا غَوَىٰ

mā ḍalla ṣāḥibukum wamā ghawā

तुम्हारा साथी न तो रास्ते से भटका है और न ही गलत रास्ते पर चला है।

3

وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلْهَوَىٰٓ

wamā yanṭiqu ʿani l-hawā

और न वह अपनी इच्छा से बोलता है।

4

إِنْ هُوَ إِلَّا وَحْىٌۭ يُوحَىٰ

in huwa illā waḥyun yūḥā

वह तो केवल वह़्य है, जो उतारी जाती है।

5

عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلْقُوَىٰ

ʿallamahu shadīdu l-quwā

उसे बहुत मज़ूबत शक्तियों वाले (फ़रिश्ते)1 ने सिखाया है।

6

ذُو مِرَّةٍۢ فَٱسْتَوَىٰ

dhū mirratin fa-is'tawā

जो बड़ा बलशाली है। फिर वह बुलंद हुआ (अपने असली रूप में प्रकट हुआ)।

7

وَهُوَ بِٱلْأُفُقِ ٱلْأَعْلَىٰ

wahuwa bil-ufuqi l-aʿlā

जबकि वह आकाश के सबसे ऊँचे क्षितिज (पूर्वी किनारे) पर था।

8

ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ

thumma danā fatadallā

फिर वह निकट हुआ और उतर आया।

9

فَكَانَ قَابَ قَوْسَيْنِ أَوْ أَدْنَىٰ

fakāna qāba qawsayni aw adnā

फिर वह दो धनुषों की दूरी पर था, या उससे भी निकट।

10

فَأَوْحَىٰٓ إِلَىٰ عَبْدِهِۦ مَآ أَوْحَىٰ

fa-awḥā ilā ʿabdihi mā awḥā

फिर उसने अल्लाह के बंदे1 की ओर वह़्य की, जो भी वह़्य की।

11

مَا كَذَبَ ٱلْفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ

mā kadhaba l-fuādu mā raā

दिल ने झूठ नहीं बोला, जो कुछ उसने देखा।

12

أَفَتُمَـٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ

afatumārūnahu ʿalā mā yarā

फिर क्या तुम उससे उसपर झगड़ते हो, जो वह देखता है?

13

وَلَقَدْ رَءَاهُ نَزْلَةً أُخْرَىٰ

walaqad raāhu nazlatan ukh'rā

हालाँकि, निश्चित रूप से उसने उसे एक और बार उतरते हुए भी देखा है।

14

عِندَ سِدْرَةِ ٱلْمُنتَهَىٰ

ʿinda sid'rati l-muntahā

सिदरतुल-मुनतहा'1 के पास।

15

عِندَهَا جَنَّةُ ٱلْمَأْوَىٰٓ

ʿindahā jannatu l-mawā

उसी के पास 'जन्नतुल मावा' (शाश्वत स्वर्ग) है।

16

إِذْ يَغْشَى ٱلسِّدْرَةَ مَا يَغْشَىٰ

idh yaghshā l-sid'rata mā yaghshā

जब सिदरा पर छा रहा था, जो कुछ छा रहा था।1

17

مَا زَاغَ ٱلْبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ

mā zāgha l-baṣaru wamā ṭaghā

न निगाह इधर-उधर हुई और न सीमा से आगे बढ़ी।

18

لَقَدْ رَأَىٰ مِنْ ءَايَـٰتِ رَبِّهِ ٱلْكُبْرَىٰٓ

laqad raā min āyāti rabbihi l-kub'rā

निःसंदेह उसने अपने पालनहार की कुछ बहुत बड़ी निशानियाँ1 देखीं।

19

أَفَرَءَيْتُمُ ٱللَّـٰتَ وَٱلْعُزَّىٰ

afara-aytumu l-lāta wal-ʿuzā

फिर क्या तुमने लात और उज़्ज़ा को देखा।

20

وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلْأُخْرَىٰٓ

wamanata l-thālithata l-ukh'rā

तथा तीसरी एक और (मूर्ति) मनात को?1

21

أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلْأُنثَىٰ

alakumu l-dhakaru walahu l-unthā

क्या तुम्हारे लिए पुत्र हैं और उस (अल्लाह) के लिए पुत्रियाँ?

22

تِلْكَ إِذًۭا قِسْمَةٌۭ ضِيزَىٰٓ

til'ka idhan qis'matun ḍīzā

तब तो यह बड़ा अन्यायपूर्ण बँटवारा है।

23

إِنْ هِىَ إِلَّآ أَسْمَآءٌۭ سَمَّيْتُمُوهَآ أَنتُمْ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلْطَـٰنٍ ۚ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهْوَى ٱلْأَنفُسُ ۖ وَلَقَدْ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلْهُدَىٰٓ

in hiya illā asmāon sammaytumūhā antum waābāukum mā anzala l-lahu bihā min sul'ṭānin in yattabiʿūna illā l-ẓana wamā tahwā l-anfusu walaqad jāahum min rabbihimu l-hudā

ये (मूर्तियाँ) कुछ नामों के सिवा कुछ भी नहीं हैं, जो तुमने तथा तुम्हारे बाप-दादा ने रख लिए हैं। अल्लाह ने इनका कोई प्रमाण नहीं उतारा है। ये लोग केवल अटकल1 के और उन चीज़ों के पीछे चल रहे हैं जो उनके दिल चाहते हैं। जबकि निःसंदेह उनके पास उनके पालनहार की ओर से मार्गदर्शन आ चुका है।

24

أَمْ لِلْإِنسَـٰنِ مَا تَمَنَّىٰ

am lil'insāni mā tamannā

क्या मनुष्य को वह मिल जाएगा, जिसकी वह कामना करे?

25

فَلِلَّهِ ٱلْـَٔاخِرَةُ وَٱلْأُولَىٰ

falillahi l-ākhiratu wal-ūlā

(नहीं, ऐसा नहीं है) क्योंकि आख़िरत और दुनिया अल्लाह ही के अधिकार में है।

26

۞ وَكَم مِّن مَّلَكٍۢ فِى ٱلسَّمَـٰوَٰتِ لَا تُغْنِى شَفَـٰعَتُهُمْ شَيْـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعْدِ أَن يَأْذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرْضَىٰٓ

wakam min malakin fī l-samāwāti lā tugh'nī shafāʿatuhum shayan illā min baʿdi an yadhana l-lahu liman yashāu wayarḍā

और आकाशों में कितने ही फ़रिश्ते हैं कि उनकी सिफ़ारिश कुछ लाभ नहीं देती, परंतु इसके पश्चात कि अल्लाह अनुमति दे जिसके लिए चाहे तथा (जिसे) पसंद करे।1

27

إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤْمِنُونَ بِٱلْـَٔاخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلْمَلَـٰٓئِكَةَ تَسْمِيَةَ ٱلْأُنثَىٰ

inna alladhīna lā yu'minūna bil-ākhirati layusammūna l-malāikata tasmiyata l-unthā

निःसंदेह वे लोग जो आख़िरत पर ईमान नहीं रखते, निश्चय वे फ़रिश्तों के नाम औरतों के नामों की तरह रखते हैं।

28

وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنْ عِلْمٍ ۖ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ ۖ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغْنِى مِنَ ٱلْحَقِّ شَيْـًۭٔا

wamā lahum bihi min ʿil'min in yattabiʿūna illā l-ẓana wa-inna l-ẓana lā yugh'nī mina l-ḥaqi shayan

हालाँकि उन्हें इसके बारे में कोई ज्ञान नहीं। वे केवल अनुमान के पीछे चल रहे हैं। और निःसंदेह अनुमान सच्चाई की तुलना में किसी काम नहीं आता।

29

فَأَعْرِضْ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكْرِنَا وَلَمْ يُرِدْ إِلَّا ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا

fa-aʿriḍ ʿan man tawallā ʿan dhik'rinā walam yurid illā l-ḥayata l-dun'yā

अतः आप उससे मुँह फेर लें, जिसने हमारी नसीहत से मुँह मोड़ लिया और जिसने दुनिया के जीवन के सिवा कुछ नहीं चाहा।

30

ذَٰلِكَ مَبْلَغُهُم مِّنَ ٱلْعِلْمِ ۚ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعْلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱهْتَدَىٰ

dhālika mablaghuhum mina l-ʿil'mi inna rabbaka huwa aʿlamu biman ḍalla ʿan sabīlihi wahuwa aʿlamu bimani ih'tadā

यही उनके ज्ञान की सीमा है। निश्चित रूप से आपका पालनहार ही उसे अधिक जानने वाला है, जो उसके मार्ग से भटक गया और वही उसे भी ज़्यादा जानने वाला है, जो सीधे मार्ग पर चला।

31

وَلِلَّهِ مَا فِى ٱلسَّمَـٰوَٰتِ وَمَا فِى ٱلْأَرْضِ لِيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَسَـٰٓـُٔوا۟ بِمَا عَمِلُوا۟ وَيَجْزِىَ ٱلَّذِينَ أَحْسَنُوا۟ بِٱلْحُسْنَى

walillahi mā fī l-samāwāti wamā fī l-arḍi liyajziya alladhīna asāū bimā ʿamilū wayajziya alladhīna aḥsanū bil-ḥus'nā

तथा जो कुछ आकाशों में है और जो कुछ धरती में है, सब अल्लाह ही का है, ताकि वह बुराई करने वालों को उनके किए का बदला दे, और भलाई करने वालों को अच्छा बदला दे।

32

ٱلَّذِينَ يَجْتَنِبُونَ كَبَـٰٓئِرَ ٱلْإِثْمِ وَٱلْفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَ ۚ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلْمَغْفِرَةِ ۚ هُوَ أَعْلَمُ بِكُمْ إِذْ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلْأَرْضِ وَإِذْ أَنتُمْ أَجِنَّةٌۭ فِى بُطُونِ أُمَّهَـٰتِكُمْ ۖ فَلَا تُزَكُّوٓا۟ أَنفُسَكُمْ ۖ هُوَ أَعْلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ

alladhīna yajtanibūna kabāira l-ith'mi wal-fawāḥisha illā l-lamama inna rabbaka wāsiʿu l-maghfirati huwa aʿlamu bikum idh ansha-akum mina l-arḍi wa-idh antum ajinnatun fī buṭūni ummahātikum falā tuzakkū anfusakum huwa aʿlamu bimani ittaqā

वे लोग जो बड़े गुनाहों तथा अश्लील कार्यों1 से दूर रहते हैं, सिवाय कुछ छोटे गुनाहों के। निःसंदेह आपका पालनहार बड़ा क्षमा करने वाला है। वह तुम्हें अधिक जानने वाला है जब उसने तुम्हें धरती2 से पैदा किया और जब तुम अपनी माँओं के पेटों में बच्चे थे। अतः अपनी पवित्रता का दावा मत करो, वह उसे ज़्यादा जानने वाला है जो वास्तव में परहेज़गार है।

33

أَفَرَءَيْتَ ٱلَّذِى تَوَلَّىٰ

afara-ayta alladhī tawallā

फिर क्या आपने उसे देखा जिसने मुँह फेर लिया?

34

وَأَعْطَىٰ قَلِيلًۭا وَأَكْدَىٰٓ

wa-aʿṭā qalīlan wa-akdā

और थोड़ा-सा दिया फिर रोक लिया।

35

أَعِندَهُۥ عِلْمُ ٱلْغَيْبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ

aʿindahu ʿil'mu l-ghaybi fahuwa yarā

क्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है? अतः वह देख रहा है।1

36

أَمْ لَمْ يُنَبَّأْ بِمَا فِى صُحُفِ مُوسَىٰ

am lam yunabba bimā fī ṣuḥufi mūsā

या उसे उन बातों की सूचना नहीं दी गई, जो मूसा के ग्रंथों में हैं?

37

وَإِبْرَٰهِيمَ ٱلَّذِى وَفَّىٰٓ

wa-ib'rāhīma alladhī waffā

और इबराहीम के (ग्रंथों में), जिसने (कर्तव्य) पूरा किया।

38

أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌۭ وِزْرَ أُخْرَىٰ

allā taziru wāziratun wiz'ra ukh'rā

कि कोई बोझ उठाने वाला किसी दूसरे का बोझ नहीं उठाएगा।

39

وَأَن لَّيْسَ لِلْإِنسَـٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ

wa-an laysa lil'insāni illā mā saʿā

और यह कि मनुष्य के लिए केवल वही है, जिसके लिए उसने प्रयास किया।

40

وَأَنَّ سَعْيَهُۥ سَوْفَ يُرَىٰ

wa-anna saʿyahu sawfa yurā

और यह कि निश्चय उसका प्रयास शीघ्र ही देखा जाएगा।

41

ثُمَّ يُجْزَىٰهُ ٱلْجَزَآءَ ٱلْأَوْفَىٰ

thumma yuj'zāhu l-jazāa l-awfā

फिर उसे उसका पूरा प्रतिफल दिया जाएगा।

42

وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلْمُنتَهَىٰ

wa-anna ilā rabbika l-muntahā

और यह कि निःसंदेह आपके पालनहार ही की ओर अंततः पहुँचना है।

43

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضْحَكَ وَأَبْكَىٰ

wa-annahu huwa aḍḥaka wa-abkā

तथा यह कि निःसंदह वही है, जिसने हँसाया तथा रुलाया।

44

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحْيَا

wa-annahu huwa amāta wa-aḥyā

तथा यह कि निःसंदेह वही है, जिसने मृत्यु दी और जीवन दिया।

45

وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوْجَيْنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلْأُنثَىٰ

wa-annahu khalaqa l-zawjayni l-dhakara wal-unthā

और यह कि निःसंदेह उसी ने दो प्रकार : नर और मादा पैदा किए।

46

مِن نُّطْفَةٍ إِذَا تُمْنَىٰ

min nuṭ'fatin idhā tum'nā

एक बूँद से, जब वह टपकाई जाती है।

47

وَأَنَّ عَلَيْهِ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُخْرَىٰ

wa-anna ʿalayhi l-nashata l-ukh'rā

और यह कि निःसंदेह उसी के ज़िम्मे दूसरी बार1 पैदा करना है।

48

وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغْنَىٰ وَأَقْنَىٰ

wa-annahu huwa aghnā wa-aqnā

और यह कि निःसंदेह उसी ने धनी बनाया और कोष प्रदान किया।

49

وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعْرَىٰ

wa-annahu huwa rabbu l-shiʿ'rā

और यह कि निःसंदेह वही ''शे'रा'' 1 का रब है।

50

وَأَنَّهُۥٓ أَهْلَكَ عَادًا ٱلْأُولَىٰ

wa-annahu ahlaka ʿādan l-ūlā

और यह कि निःसंदेह उसी ने प्रथम 'आद' 1 को विनष्ट किया।

51

وَثَمُودَا۟ فَمَآ أَبْقَىٰ

wathamūdā famā abqā

तथा समूद को, फिर (किसी को) बाक़ी न छोड़ा।

52

وَقَوْمَ نُوحٍۢ مِّن قَبْلُ ۖ إِنَّهُمْ كَانُوا۟ هُمْ أَظْلَمَ وَأَطْغَىٰ

waqawma nūḥin min qablu innahum kānū hum aẓlama wa-aṭghā

तथा इनसे पहले नूह़ की जाति को। निःसंदेह वे बहुत ही ज़ालिम और बड़े ही सरकश थे।

53

وَٱلْمُؤْتَفِكَةَ أَهْوَىٰ

wal-mu'tafikata ahwā

और उलट जाने वाली बस्ती1 को उसने उठाकर धरती पर दे मारा।

54

فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ

faghashāhā mā ghashā

तो ढाँप दिया1 उसे जिस चीज़ से ढाँपा।

55

فَبِأَىِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ

fabi-ayyi ālāi rabbika tatamārā

तो (ऐ इनसान!) तू अपने पालनहार की ने'मतों में से किस-किस में संदेह करेगा?

56

هَـٰذَا نَذِيرٌۭ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلْأُولَىٰٓ

hādhā nadhīrun mina l-nudhuri l-ūlā

यह1 पहले डराने वालों में से एक डराने वाला है।

57

أَزِفَتِ ٱلْـَٔازِفَةُ

azifati l-āzifatu

निकट आने वाली निकट आ गई।

58

لَيْسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ

laysa lahā min dūni l-lahi kāshifatun

जिसे अल्लाह के सिवा कोई हटाने वाला नहीं।

59

أَفَمِنْ هَـٰذَا ٱلْحَدِيثِ تَعْجَبُونَ

afamin hādhā l-ḥadīthi taʿjabūna

तो क्या तुम इस बात पर आश्चर्य करते हो?

60

وَتَضْحَكُونَ وَلَا تَبْكُونَ

wataḍḥakūna walā tabkūna

तथा हँसते हो और रोते नहीं हो?

61

وَأَنتُمْ سَـٰمِدُونَ

wa-antum sāmidūna

तथा तुम ग़ाफ़िल हो!

62

فَٱسْجُدُوا۟ لِلَّهِ وَٱعْبُدُوا۟ ۩

fa-us'judū lillahi wa-uʿ'budū

अतः अल्लाह को सजदा करो और उसी की इबादत1 करो।

सजदा

इस सूरत के बारे में